Top News

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से जदयू को नई धार, कोलासी में सदस्यता अभियान बना शक्ति प्रदर्शन

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी में आयोजित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक इस बार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के कारण खास चर्चा में रही। महिला जिलाध्यक्ष प्रीतम देवी कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने सदस्यता अभियान को एक प्रभावशाली शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।

बैठक के दौरान बबिता सिंह समेत कई महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पार्टी के विस्तार और मजबूती का प्रमुख आधार बन रही है।

जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितीश कुमार के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नरेश शर्मा, निरंजन पोद्दार, ज्ञानचंद्र मंडल, हरेंद्र मेहता, विजय भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post