Top News

72 घंटे में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

बायसी थाना क्षेत्र के हरेरामपुर वार्ड संख्या-12 में 24-25 अप्रैल 2026 की रात हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए आभूषण और नकदी भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मो० शोएब के पक्का मकान का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात के साथ करीब 2.75 लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद बायसी थाना में कांड संख्या-168/26 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पु0अ0नि0 उत्तम कुमार, अमरेन्द्र गुप्ता, अर्चना कुमारी एवं सुमन कुमार शामिल थे।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—मो० दिलखुश आलम, नासिर, मो० दानिस एवं मो० शालिक रिजवी—को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 23 ग्राम सोने के गहने, लगभग 3.5 किलो चांदी के आभूषण, 6000 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post