कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गोरगामा एवं बडायक टोला क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और जलनिकासी कार्य का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में टीम द्वारा जलजमाव को तेजी से निकालने का कार्य बडायक एवं गोरगामा में शुरू किया गया, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
मुख्य पार्षद ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि जलनिकासी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जल्द से जल्द स्थिति सामान्य की जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के इस मौसम में जनता को परेशानी से बचाना उनकी प्राथमिकता है। मुख्य पार्षद ने बताया कि शेष बचे जगहों पर नगर पंचायत कोढा के सभी क्षेत्रों में जहां भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है उस तत्काल सर्वे करा कर जल जमाव से निदान कराया जाएगा वही समुचित व्यवस्था के लिए उसे स्थान को चिन्हित कर जल जमाव के कारणों का पता लगाकर उनका उचित समाधान जल्द ही किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने के लिए मुख्य पार्षद के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र को जलजमाव से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
Post a Comment