कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर नहर के समीप शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में काम करने जा रहे स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच पुलिस ने बताया की सर पानी में जाने के कारण मौत हुई है । शव की पहचान नारायणपुर निवासी राजेश कुमार सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में हुई है ।
पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।वही मृतक के भाई श्रषिकेश सिंह ने बताया की खेत में काम कर रहे लोगों ने मेरे भाई के शव को देखा इसी बीच चचेरा भाई का फोन आया भतीजा को लेकर आया तो देखा कि मुंह पानी में घुसा हुआ था जो स्थिति में शव को कहीं से लाकर नहर किनारे पानी के रख दिया गया है। मेरा भाई शनिवार को लगभग 8:00 बजे सुबह से घर से निकला था मेरी भाभी भी आसपास के लोगों से मेरे भाई के विषय में खोजबीन कर रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चला शनिवार की लगभग 4:00 बजे पुर्व कुछ घंटे पहले नहर पर शव मिलने के सूचना पर आया तो देखा की मेरा भाई का सर पानी में मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक खेती-बाड़ी कर दो बेटी एवं एक बेटे का पालन पोषण करते थे। वही यह हादसा है या किसी के द्वारा की गई हत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा वहीं पूरे मामले को लेकर कोढ़ा पुलिस मामले को लेकर हर पहुलुओ से गहगता पूर्वक से जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन जारी है।
Post a Comment