Top News

टेम्पो से शराब तस्करी का खुलासा, महिला समेत तीन दबोचे

कटिहार जिले के रौतारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। कोलासी के पास स्थित रौतारा टोल प्लाजा पर वाहन जांच के क्रम में एक टेम्पो से 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस द्वारा नियमित जांच अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक टेम्पो (नंबर BR 11PB4506) को रोककर जब जांच की गई, तो उसमें छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पूछताछ में उनकी पहचान रौतारा थाना क्षेत्र के ही निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

रौतारा पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप का माहौल है और पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संभावित कड़ियों की भी तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post