कुरसेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 29 अप्रैल को चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को झारखंड के हनवाड़ा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। बताया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र निवासी किसान बिपिन मंडल के दरवाजे से ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित किसान ने कुरसेला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का भी उल्लेख किया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और छापेमारी कर झारखंड के हनवाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Post a Comment