Top News

बस स्टैंड के पास दुकान में छापेमारी, 700 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनएच-31 स्थित बस स्टैंड के समीप की गई, जहां एक दुकान में छापेमारी के दौरान 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में अवैध रूप से लगातार गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान दुकान से रामसेवक मंडल कुर्सेला बस्ती निवासी को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post