Top News

आज बंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती एरिया में बिहार पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

सीमा से सटे बंगाल में गुरुवार को विधानसभा चुनाव होना है।निष्पक्ष चुनाव करवाए जाने को लेकर बंगाल पुलिस की ओर से हर स्तर पर  तैयारियां की गई  है।वहीं दूसरी ओर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किशनगंज पुलिस व प्रशासन भी बंगाल पुलिस को हर संभव सहयोग कर रही है।बंगाल के पांच विधानसभा क्षेत्र जिले की सीमा से लगते है।इसमें किशनगंज,पोठिया,पहाड़कट्टा  व ठाकुरगंज थाना क्षेत्र इन विधानसभा क्षेत्र से बिलकुल करीब है।ऐसे में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है।सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में 49 चेक पोस्ट बनाए गए है।कुल 10 मिरर चेक पोस्ट बनाए गए है।मिरर चेक पोस्ट बंगाल के चेक पोस्ट के समानांतर है। जिले की सीमा से सटे बालीचुका में बंगाल पुलिस के द्वारा चेक नाका बनाया गया है। जहां बंगाल के ग्वालपोखर व पंजीपाड़ा ओपी पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिसमें बिहार की ओर से से आने वाले सभी वाहनों के डिक्की की तलाशी ली जा रही है। वहीं जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के चेक पोस्ट में जांच अभियान चलाते हुए डीएम विशाल राज , एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार व एडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह लगातार  सीमावर्ती चेक पोस्ट का मुआयना कर रहे है।दो दिन पूर्व भी चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला सीमावर्ती जिला होने के कारण बंगाल से बिलकुल करीब है।इस कारण सतर्कता अपेक्षित है। सुरक्षा कारणों से 10 मिरर चेक पोस्ट बनाए गए है। गलगलिया चेक पोस्ट,रामपुर चेक पोस्ट, फ़रिंगगोला चेक पोस्ट और बंगाल सीमा से सटे पिछला सहित 10  चेक पोस्ट में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।बंगाल चुनाव को लेकर सीमा से लगने वाले चेक पोस्टों में विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है।साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

शहर से सटे बंगाल क्षेत्र में  में बढ़ाई गई सुरक्षा 

किशनगंज शहर भी बंगाल सीमा से बिलकुल करीब है।रामपुर, पांजीपारा, चाकुलिया, कानकी आदि का क्षेत्र शहर से सटा हुआ है।यहां से एनएच 27 मार्ग भी गुजरती है।ऐसे में बंगाल पुलिस के द्वारा इन स्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इन क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इन क्षेत्रों के लोग रोजगार आदि के लिए प्रत्येक दिन शहर आते है। हालांकि बंगाल के इन क्षेत्रों में गुरुवार को चुनाव होने के कारण उस ओर से शहर आने वालों की संख्या बुधवार को कम थी।कई लोग शहर के कुछ प्रतिष्ठानों में कार्य करते है।बताया जाता है की इन लोगों ने वोट करने के लिए छुट्टी भी ले ली है।ताकि मतदान के दिन मतदान कर सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post