अहमद हुसैन उर्फ लल्लू का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू फिलहाल फरार हो गए है।दरअसल बीते दिनों एक एक विवाह समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू राइफल लेकर भीड़ के बीच दनादन फायरिंग करते नजर आए।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वीडियो दिसंबर 2024 का है, लेकिन हाल ही में इसके वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पौआखाली थाना में कांड संख्या 59/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन मुख्य आरोपी फरार मिला। हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे दूसरे शख्स, वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद हनीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार ने फोन पर हमारे संवाददाता को बताया कि , वायरल वीडियो की जांच में हर्ष फायरिंग की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।वही जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले पर कारवाई की गई है और आगे जिला प्रशासन के द्वारा भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वही किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिहार में हर्ष फायरिंग पूरी तरह कानूनन अपराध है और हथियार का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है एवं मामले में दस वर्ष तक की सजा हो सकती है।पुलिस के द्वारा समारोह में हर्ष फायरिंग नहीं करने की अपील की गई है।
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गिरफ्तार,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि फरार
Cityhalchal News
0
Post a Comment