बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र की राजनीति में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इस मुद्दे पर भवानीपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला बिहार की जनता के जनादेश के साथ न्याय नहीं करता।
डॉ. जमशेद आलम ने कहा कि बिहार की करीब 14 करोड़ जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की बागडोर सौंपी थी। ऐसे में राज्यसभा जाना कहीं न कहीं जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कुर्सी से बड़ा जनता का भरोसा होता है और जनता अपने विश्वास का सम्मान चाहती है।
उन्होंने आगे कहा कि बार-बार राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना बिहार की जनता को स्वीकार नहीं है। जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।
Post a Comment