Top News

बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने पेश की मानवता की मिसाल



बनमनखी/बमबम यादव
बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक आज पटना जाने के क्रम में कुशहा काली मंदिर और पेट्रोल पंप के बीच जियनगंज पंचायत, वार्ड संख्या 10 के निवासी श्री किशोर कुमार राम एवं श्री प्रमोद राम की मोटरसाइकिल दुर्घटना को देख रुक गए। सड़क दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। उनकी तत्परता और मानवीय पहल के कारण घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सका।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद एक घायल की स्थिति नाजुक पाई गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। दूसरे घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।
इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का यह संवेदनशील व्यवहार समाज के लिए प्रेरणादायक है।
विधायक ने दोनों घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। क्षेत्रवासी भी ईश्वर से दोनों युवकों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post