बैसा (पूर्णियां) रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मृतक एहसान की पत्नी - शमरीन ताज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के सामने मृतक एहसान रजा की पत्नी - शमरीन ताज ने अपने पति - एहसान रजा की हत्या के बारे में कई चौंकाने वाली खुलासा किया है। जिस पर पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही है। तथा इस मामले से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है।मालुम हो कि एहसान रजा उम्र 34 वर्ष बीते रविवार को डेढ़ बजे दिन में सउदी अरब से वापस अपने घर भागपुनास आया । और संध्या 06 बजे अफतारी के क्रम में उसकी पत्नी शमरीन ताज पिता समसाद आलम ,साकिन- दोहमोहनी , थाना- रौटा जिला पूर्णियाँ ने फोन कर अपने पति को अपने मायके दोहमुनी बुलाया। परंतु वह ससुराल नहीं पहुँचा । और काफी खोजबीन के क्रम में रात्रि समय करीब 12 बजे रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलहारा मदरसा से पश्चिम पुराने कलवर्ट (पुलिया) के पास एहसान रजा का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के उपरांत ही मामले का सफल उद्भेदन हो जाएगा।
हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जल्द खुलासी
Cityhalchal News
0
Post a Comment