Top News

16.500 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

अनगढ़ थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.500 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अनगढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में की गई। मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे पुलिस टीम अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के लिए थाना से रवाना हुई। रात्रि करीब 11:25 बजे धुसमल हाट के पास गुप्त सूचना मिली कि कानकी (पश्चिम बंगाल) से नदी मार्ग के जरिए दो मोटरसाइकिल सवार जयरामपुर के रास्ते अवैध विदेशी शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने जयराम पुर गांव के पास घेराबंदी कर दी। करीब रात्रि:11 :35 बजे दो मोटरसाइकिल सवार कानकी की ओर आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर सभी भागने लगे। लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि तीन व्यक्ति मौके से भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम - विनोद कुमार ऋषि उर्फ ललित पिता - कुसुम लाल ऋषि बताया। जबकि मौके से भागे व्यक्तियों के बारे में पुछने पर - लखिन्द्र ऋषि व बिमल ऋषि एवं सुर्यराम मुर्मू सभी ग्राम- कदमखाड़ी टिक्कर टोला, थाना - अनगढ़, जिला - पुर्णियां बताया। जबकि शराब के बारे में पुछने पर बताया कि शराब को कानकी बंगाल से लाकर मजगांमा गांव के शंकर दास, को डिलीवरी देना था। तलाशी के दौरान दोनों बाइक से 16.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 16.500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। दोनों मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सभी आरोपी पश्चिम बंगाल से शराब लाकर बिहार में बिक्री के उद्देश्य से ला रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने  आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post