मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर मीरगंज के पास पेट्रोल पंप समीप बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़ी महिला सहित एक युवक को टक्कर मार दिया। सीएनजी की टक्कर से महिला सड़क पर गिरकर अचेत हो गई। वही युवक को भी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने घायलों को मुरलीगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक मेराज आलम ने महिला की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दवाइयां देकर छुट्टी दे दी गई। चिकित्सक मेराज आलम ने बताया कि युवक की स्थिति सामान्य है, जबकि महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घायल महिला की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के तिलक रामपुर निवासी पिंकी देवी (25) वर्ष के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक राजकुमार यादव (22) वर्ष है।
वही दूसरी ओर बुधवार दोपहर मुरलीगंज नपं वार्ड 15 निवासी अर्जुन देव भगत बाइक से गिरकर चोटिल हो गए। उनके सिर में भी गंभीर चोट आई। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Post a Comment