विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय, नया टोला, पानी टंकी रोड, लाइन बाजार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सीमांचल क्षेत्र को लेकर बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने की।
बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति तथा सीमांचल क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्णिया न्यायालय के अधिवक्ता एवं विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक के सक्रिय और समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सीमांचल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि उनके नेतृत्व में सीमांचल क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा तथा संगठन के कार्यों को और गति मिलेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने विश्वास जताया कि यह निर्णय संगठन को और सशक्त करेगा तथा युवाओं को राष्ट्र और समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
नवनियुक्त सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा,
“मैं संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं सीमांचल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।”
इसी क्रम में नवनियुक्त सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने सीमांचल क्षेत्र के जिलों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कटिहार कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष के रूप में युवराज कुमार तथा अररिया कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष के रूप में पवन राज को मनोनीत किया।
बैठक के अंत में राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिलीप कुमार दीपक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद, पूर्णिया चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष शाह एवं पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य कालीकांत दास ने नवनियुक्त सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक के साथ-साथ कटिहार कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष युवराज कुमार तथा अररिया कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष पवन राज को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Post a Comment