Top News

गंगा पार गोबराही दियारा में लगा विशेष टीकाकरण व मेडिकल कैंप

कटिहार। दियारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से कुरसेला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंगा नदी पार कर गोबराही दियारा में विशेष टीकाकरण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जहां सामान्य दिनों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सीमित रहती है, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों ने नाव और ट्रैक्टर के सहारे पहुंचकर सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल की अध्यक्षता में मेडिकल टीम गंगा पार कर क्षेत्र में पहुंची और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 135 बच्चों का नियमित टीकाकरण (आरआई) किया गया, जबकि 20 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि गोबराही दियारा क्षेत्र के आठ अलग-अलग टोलों में कुल आठ मेडिकल कैंप लगाए गए। इन कैंपों में स्वास्थ्य जांच कर 128 लोगों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम के तहत 3650 लोगों को दवा खिलाई गई। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर महीने कैंप लगाया जा रहा है।
कैंप में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह,बीसीएम अभय कुमार, अकाउंटेंट प्रभात कुमार,ऐनिमी सुनील शाह, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी दियारा क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post