बी कोठी/बमबम यादव
सिटिहलचल पूर्णियां। जिले के बी कोठी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिठैली में प्रधानाध्यापक पर स्कूल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
परिजनों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रा को किचन में बुलाकर जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा द्वारा परिजनों को जानकारी देने के बाद परिवार ने संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रधानाध्यापक को नौकरी से बर्खास्त भी किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जैसे सुरक्षित स्थान पर इस तरह के आरोप बेहद चिंताजनक हैं। अभिभावकों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
युवा समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा,
“बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन को निष्पक्ष और त्वरित जांच करनी चाहिए। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर कठोर कानूनी सजा दी जानी चाहिए। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।
Post a Comment