आपसी भाईचारे और एकता के प्रतीक होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शनिवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुदीन राम ने की।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ आगामी त्यौहार को लेकर चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम पर बल दिया।बीडीओ कुणाल किशोर ने कहा: "होली आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। सभी नागरिक इसे मिल-जुलकर मनाएं। हुड़दंग करने वाले और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचित करें।"वहीं थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया: "त्योहार के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। शांति समिति के सदस्यों से आग्रह है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।"इस अवसर पर प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रमुख जियाउल हक, जिला पार्षद राजीव सिंह, संजीव कुमार उर्फ विवेका यादव, उपप्रमुख ललन सिन्हा, मुखिया अंगद मंडल, प्रदीप दास, बलवीर साह, पिंटू वर्मा, प्रदीप साह, मुकेश यादव, पानो देवी, बीरेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, मुस्लिम दीवान, मनोज कुमार मोनू, मंटू चौधरी, शंकर मेहता, शरद चौधरी, शंकर यादव समेत क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को शांति बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


Post a Comment