Top News

पूर्णिया में कॉंग्रेस समर्थक ने भाजपा समर्थक की आँख फोड़ी

 

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

बिहार के पूर्णियां जिले में बनमनखी विधानसभा में कॉंग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ हैं। भाजपा जिंदाबाद के नारा लगाने के बाद कॉंग्रेस समर्थकों ने भाजपा समर्थक की आँख ही फोड़ दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा समर्थक को अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी भेजा गया, जहाँ स्थिती गंभीर देखते हुए पूर्णियां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं पूर्णियां में डॉक्टरों ने आँख की स्थिती देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जिसके बाद परिजन मरीज को लेकर नेपाल लेकर चले गए। घटना जानकीनगर के रूपेश्वरी ओपी के रमजानी गाँव की हैं। घटना के संबंध में घायल अजित कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी अमित यादव, सुमित यादव और एक अन्य से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी


वे मिट्टी काटने का काम करता हैं। काम खत्म कर जब वह घर जा रहा था तो जनसुराज और कॉंग्रेस का प्रचार वाहन मिला। जिसमें कॉंग्रेस का प्रचार कर रहे लोगो ने उसपर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी एक आँख फोड़ दी गई हैं। वही सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी शैलेश प्रीतम द्वारा त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। उन्होंने बताया कि सड़क पर बाइक को साइड देने को लेकर कुछ लोग के बीच विवाद हुई है। इस संबंध में अमित यादव उम्र 30 वर्ष, पिता- शैलेश यादव,रमजानी, थाना-जानकीनगर, जिला-पूर्णियां को गिरफ्तार किया गया है

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा हैं। घटना पर जिला भाजपा प्रवक्ता दिलीप झा ने बताया कि राजनीतिक द्वेष के कारण हमारे कार्यकर्ता का आँख फोड़ा गया है। 20 साल पहले जिस जंगल राज की कहानी सुनते थे, आज प्रत्यक्ष रूप से इसे देख रहे है। उन्होंने कहा कि यह घटना याद दिलाती है कि अगर पुनः गलती से भी बिहार में राजद की सरकार बन जाती है तो गरीब गुरबों को इसी तरह सताया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post