कुरसेला/सिटिहलचल न्यूज
कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदाताओं में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर जबरदस्त जोश देखा गया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 80.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कुरसेला प्रखंड में 77.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
कुरसेला प्रखंड में कुल 42,221 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 22,067 और महिला मतदाता 20,154 शामिल हैं। इनमें से 16,380 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल पुरुष मतदाताओं का 74.23 प्रतिशत है। वहीं, महिला मतदाताओं में 16,155 ने वोट डाला, जो कुल महिला मतदाताओं का 80.16 प्रतिशत रहा। इस तरह कुल मिलाकर प्रखंड में 77.06 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं समेली प्रखंड क्षेत्र में कुल 64 मतदान केंद्रों पर 56667 मतदाताओं में से 44634 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 22253 पुरुष तथा 22381 महिला मतदाता थे। वहीं पुरुषों की मतदान प्रतिशत 75.83 तथा महिलाओं की मतदान प्रतिशत 81.91 रहा। कुल मतदाता प्रतिशत 78.76 है
महिला वोटरों की रही ज्यादा भागीदारी
महिलाओं की भागीदारी इस बार उल्लेखनीय रही। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें नजर आईं। कई केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाली युवतियों में भी खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि वे विकास, शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपने मत का प्रयोग कर रही हैं। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम, कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार बूथों का निरीक्षण करते नजर आए। दिन के दौरान बूथ संख्या 67 तथा पर कुछ देर के लिए ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी आई, जिसे तकनीकी दल ने शीघ्र ही ठीक कर दिया, जिसके बाद मतदान सामान्य रूप से जारी रहा।



Post a Comment