अमौर /सिटी हलचल न्यूज
अमौर प्रखंड के तियारपारा पंचायत अंतर्गत इच्छामती धार पर बने पुल का एप्रोच का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, आवागमन में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, किसी समय भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन विभाग इस बात से बेखबर है जो अबतक इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तीयरपारा पंचायत मै इच्छामाती धार में ये पुल विगत कई वर्षों पहले बने हैं,जिसका अनुरक्षण मई 2026 तक है।लेकिन जब से ये पुल का निर्माण हुआ है तभी से ही लगातार पुल का एप्रोज काभी पूरब हिस्सा तो कभी पश्चिम हिस्सा का ध्वस्त हो जाता है।लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। वही कह की इच्छमती धार पर बने पुल का पश्चिमी छोर का आधा एप्रोच ध्वस्त हो गया है
जिसके कारण आवागमन में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खास कर दो पहिया वाहन ,चार पहिया वाहन को हल्की सी चुक होने पर सीधे नदी में गिरने की आशंका बनी रहती है। ये घटना विभाग और संवेदक की लापरवाही के कारण ऐसा होता है,जिससे कार्य सही से नहीं होने पर ऐसा हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल काफी ऊंचा रहने के कारण अप्रोच बराबर टूटा रहता है। संवेदक द्वारा हल्का मिट्टी कार्यकर सिर्फ खानापूर्ति कर दिया जाता है जिस कारण पुनः दोबारा एप्रोच कट जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस पर स्थाई एप्रोच का निर्माण नहीं किया जाएगा। यह कटते ही रहेगा और बड़ी दुर्घटना को अंजाम देता रहेगा खास कर रात्रि के समय अचानक वाहन चालकों को नहीं दिखाई पड़ने पर वाहन चालकों को पुल से नीचे गिरने की संभावना बनी रहती है
लेकिन विभाग द्वारा अबतक देखने नहीं आए हैं और नहीं इसका मरम्मत करवाए है।ग्रामीणों मोहम्मद सिराज, मोहम्मद दिल नवाज, अशरफ, इम्तियाज ,इश्तियाक, नौशाद नॉलेज इलियास, मुदस्सिर, नसर, रौनक सबा, गुलरेज, आदि सहित मुखिया नैयर आलम ने जिला पदाधिकारी से अप्रोच निर्माण की मांग।ग्रामीणों की समस्या पर विधायक अख्तरुल इमान ने पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत विधायक अख्तरुल इमान ने उच्च अधिकारी से एप्रोच मरम्मत जल्द करने की बात कही। वही विभाग के जेई शहादत हुसैन ने बताया कि संवेदक ब्लैकलिस्ट हो गया है इसलिए इसको ठीक करने के लिए कोई दूसरा विकल्प देख कर ठीक किया जाएगा।



Post a Comment