Top News

मीरगंज दुर्गा मेला में बाजा टेंट लगाने वाले का बाइक चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज 

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पावर ग्रिड मीरगंज में पंडाल एवं बाजा लगाने वाले युवक का बाइक चोरी होने की बात प्रकाश में आया है। बाजा मालिक के पिता मोहन मेहता ने मीरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उसके पुत्र रूपेश कुमार मीरगंज दुर्गा पूजा मेला में टेंट लाइट का काम कर रहा था,  4 अक्टूबर को मेला में लगे टेंट बाजा की निगरानी करते हुए वह अपने स्टाप के साथ मंच पर सो गया एवं अपने बाईक हीरो स्प्लेंडर का हैंडल लॉक कर दिया 


जब सुबह जगा तो बाइक वहां से गायब देख पूजा समिति व उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया । काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तब थाना में लिखित आवेदन दिया । चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 11AZ 2650 है। आवेदक ने बताया कि उनके बाईक को ढूंढ कर जो व्यक्ति ला देगा या पता बता देगा उसे वह उपहार के तौर पर 10 हजार नगद ईनाम देंगें । मीरगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मेला में लगे सीसीटीवी जांच किया जाएगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post