Top News

जन सुराज पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 15 महासचिव की घोषणा की, इतेफाक आलम बने महासचिव

जन सुराज पार्टी संगठन के पुनर्गठन और पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने के लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 15 महासचिव की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की है। दी गई नई जिम्मेदारियों में प्रदेश महासचिव राज्य के, क्षेत्रिय कोर कमिटी एवं जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन के विस्तार तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का दायित्व निभाएंगे। प्रदेश महासचिव में दरभंगा से सुरेंद्र मोहन यादव, सहरसा से नवल किशोर सिंह, सीवान से हसमुद्दीन खान, मुजफ्फरपुर से शत्रुघ्न सहनी, भागलपुर से अरविंद साह, किशनगंज से डॉ विजय कुमार, सारण से ब्रिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गया से नरेश माझी, वैशाली से सुरेश पटेल, कैमूर से हेमंत चौबे, लखीसराय से अमित सागर, पूर्वी चंपारण से सुबोध यादव, पूर्णिया से मो. इतेफाक आलम, बेगूसराय से संजय गौतम और दरभंगा से समीउल्लाह शमीम को महासचिव का पदभार दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post