रास्ते भर “जय श्री राम” और “रामलला की जय” के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। लाखों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लेकर इसे आस्था के महाकुंभ का रूप दे दिया। जिले और शहर के विभिन्न स्थानों से आई शोभायात्राएं मधुबनी समिति की यात्रा में शामिल होकर “राम सागर” का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उनका जीवन सत्य, अनुशासन, सेवा और धर्म का सर्वोच्च संदेश देता है। उन्होंने कहा कि 35वें वर्ष की यह शोभायात्रा समाज को मर्यादा, सदाचार और रामराज्य की भावना को घर-घर पहुंचाने का विशेष संदेश दे रही है। हर व्यक्ति प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारे, तो समाज और राष्ट्र दोनों का कल्याण सुनिश्चित होगा।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फल, जल और शरबत वितरण कर सेवा भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। विधायक ने मधुबनी शोभायात्रा समिति, विभिन्न सामाजिक संगठनों और जिले भर से आए सभी रामभक्तों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Post a Comment