Top News

बीजेपी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निकला शराब तस्कर, 264 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 264 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कोचाधामन थाना क्षेत्र के चरधरिया चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक संदिग्ध काले रंग की टाटा नेक्सॉन (बीआर 37 एबी 2668) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से पश्चिम बंगाल निर्मित 264 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
इस कार्रवाई में रोहित चौधरी (निवासी रुईधासा) के साथ छोटू नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 30,200 रुपये नकद और एक एप्पल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि रोहित चौधरी पूर्व में विहिप का कोषाध्यक्ष भी रह चुका है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है तथा तकनीकी विश्लेषण के जरिए फरार सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post