बिहार सरकार पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में समस्तीपुर में पंचायती राज विभाग की जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाएं तथा पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा की बाबा साहेब के आदर्श, संविधान और सामाजिक समरसता के संदेश हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इसके बाद समस्तीपुर सर्किट हॉउस में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समस्याओं को शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। इस जन संवाद कार्यक्रम में एमएलसी तरुण कुमार चौधरी ने पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन में वृद्धि, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा एवं क्षेत्रीय योजना में स्वायत्तता तथा सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन एवं बेहतर रख रखाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।
मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ किया बैठक, दिया कई निर्देश
Cityhalchal News
0
Post a Comment