पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया, बरहारा कोठी: पूर्णिया जिले के बरहारा कोठी प्रखंड अंतर्गत देवरी गांव के प्रतिभाशाली युवा आस्मित कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 158वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर चयनित होकर जिले सहित पूरे सीमांचल का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से देवरी गांव, बरहारा कोठी प्रखंड और पूरे पूर्णिया जिले में खुशी एवं उत्साह का माहौल है
आस्मित कुमार के पिता मनोज कुमार यादव आरकेके कॉलेज, पूर्णिया में प्राध्यापक हैं, जबकि उनकी माता भतसरा मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं। शिक्षित एवं संस्कारित पारिवारिक वातावरण में पले-बढ़े आस्मित ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है
उनकी सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। आस्मित कुमार ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, लगन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उनके चयन की खबर मिलते ही देवरी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में बधाइयों का तांता लग गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने आस्मित कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।आस्मित कुमार की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।



Post a Comment