Top News

प्रेम-प्रसंग में घर से भागी युवती की हत्या मामला: मां-बेटे गिरफ्तार, एसपी खुद कर रहे निगरानी



पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था गांव में प्रेमी के साथ घर से भागी युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं।

गुरुवार को एसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार और छत्तरगाछ कैंप प्रभारी शैलेष कुमार ने आरोपी मंसूर की पत्नी फिरदोस और पुत्र मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मृतका के पिता ने मंसूर समेत नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। युवती छह माह पूर्व प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post