Top News

सड़क हादसे में युवक की मौत, साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर


 मीरगंज-कुमारखंड मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात करीब नौ बजे मीरगंज के समीप बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड-12 निवासी राजेंद्र भगत के पुत्र पंकज भगत (26) के रूप में हुई है। वहीं घायल घनश्याम दास (70), जोरगामा वार्ड-8 के निवासी हैं। बताया गया कि घनश्याम दास भोज खाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मीरगंज चौक से करीब 200 मीटर उत्तर नहर के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में पंकज भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल घनश्याम दास को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति देखते हुए मधेपुरा रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और साइकिल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवा पुत्र की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post