पूर्णियां विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर बसगामा टोला में खगड़िया से पूर्णिया तक प्रस्तावित 144 किलोमीटर लंबी एनएच-31 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान लगभग दो किलोमीटर तक सड़क के एलाइनमेंट को लेकर स्थानीय लोगों की कठिनाई से अवगत होने अब्दुल्लानागर बसगामा आदिवासी टोला का स्थल निरक्षण विधायक विजय खेमका ने किया। स्थानीय अनुमान से लगभग 140 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना के तहत बाईपास निर्माण में करीब 100 घरों के विस्थापित होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 50 से 60 घर सीधे एलाइनमेंट की जद में आ रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक विजय खेमका ने एनएचआई विभाग के अधिकारियों, भू-अर्जन पदाधिकारी, अमीन तथा बसगामा बस्ती के निवासियों के साथ स्थल पर सड़क निर्माण में आ रही कठिनाइयों से अवगत हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा समाधान हेतु केंद्र और राज्य सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि खगड़िया से पूर्णिया तक सीधी फोरलेन सड़क बनने से आम लोगों का आवागमन काफी सुगम होगा और दूरी भी कम हो जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से 60 से 70 घरों की बस्ती को सुरक्षित रखने के लिए एलाइनमेंट के वैकल्पिक मार्ग पर गंभीरता से विचार करने को कहा। उन्होंने स्थानीय बस्तीवासियों से भी अपील की सड़क निर्माण के लिए चल रहे मार्किंग कार्य में सहयोग करें,ताकि विभाग को घरों की सही संख्या की जानकारी हो सके। विधायक ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के साथ-साथ एनडीए सरकार द्वारा स्वीकृत फोरलेन सड़क का निर्माण भी समय पर पूरा होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मुखिया जिला भाजपा नेता पवन भगत, दुर्गा उड़ाव, बेनू दत्ता, पूर्व मुखिया राजेंद्र उड़ाव,पूर्व वार्ड पार्षद बिजय उड़ाव बिनोद उड़ाव संजय उड़ाव चंद्रमा देवी मंजूरियां देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
खगड़िया-पूर्णियां फोरलेन के जद में आ रहे घर को विधायक ने बचाने की मुहिम शुरू की
Cityhalchal News
0
Post a Comment