बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव भक्तिभाव व हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। शहर के गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय से गाजे बाजे व ध्वज के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बाजार में उत्साह और भक्तिमय वातावरण कायम रहा। मारवाड़ी समाज के सभी लोगों ने एकजुट होकर विधि-विधान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और ध्वज की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे और भक्तिभजन के साथ निशान यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन दिन पर पूरे नगर और गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। रात में बाबा की ज्योति भजन संध्या एवं झांकी आयोजित किया गया। साथ हीं महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज सहित अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर व्यवसायी शिवप्रकाश गाड़ोदिया, बिनोद बाजना, अनिल भूत, बजरंग अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, धीरज पंसारी, अंकित अग्रवाल, मंजीत, श्यामू शर्मा, सूरज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आतिश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, चिराग अग्रवाल सहित दर्जनो लोग शामिल रहे।
मुरलीगंज में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई निशान यात्रा
Cityhalchal News
0
Post a Comment