बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर परिषद अंतर्गत महावीर मार्ग में स्थित कार्यालय मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर के नेतृत्व में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सजल कुमार साह की अध्यक्षता में तथा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल की उपस्थिति में
रसोई गैस, पेट्रोल-डीज़ल की भारी किल्लत एवं बिजली दरों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर तथा गैस सिलेंडर के साथ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी कड़ी नाराज़गी प्रकट की। इस दौरान नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई से गरीबों को परेशान कर रखा है। गैस की किल्लत से लोग परेशान है।होटल, रेस्टुरेंट बंद हो रहे है। जिसका बुरा प्रभाव लोगों पर पड़ रहा है।इस दौरान नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार, पीएम मोदी व गृह मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष श्री मो. वसीम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार साह, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शोएब आलम, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंभू यादव, जिला उपाध्यक्ष तोसिफ अंजार, युवा नेता आदर्श कुमार शाह, वरिष्ठ नेता सुमेंदर बहादुर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शाह आलम एवं अतुल कुमार, नगर सचिव शुभम कुमार दास, नगर उपाध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस नेता तस्लीम, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कबीर, मनोज ठाकुर, युवा नेता मो. अकबर, मो. नजरुल आलम, मो. अमजद अली, सादिक आलम, सज्जाद आलम, रिजवान अहमद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment