बैसा (पूर्णियां) रौटा पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में छ: लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संध्या गश्ती के दौरान की गई। थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब पीकर नशे की हालत में छ: लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में - शंकर शर्मा, हीरा शर्मा, जगदीश चौहान, निरंजन कुमार यादव, मो शहनवाज, एवं जितेन शाह शामिल है।
गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रौटा थाना क्षेत्र में देसी और विदेशी शराब की तस्करी तथा शराब सेवन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
Post a Comment