:
फलका थाना क्षेत्र के गिरियामा गांव के समीप कोढ़ा-फलका मुख्य मार्ग पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पूर्णिया जिले के डहरिया निवासी 25 वर्षीय राजलाल मरांडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राजलाल मरांडी अपनी ससुराल गिरियामा गांव आया हुआ था। गुरुवार को सड़क पार करने के दौरान कोढ़ा की ओर से फलका आ रही एक यात्री बस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फलका ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और चालक को कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल है।
Post a Comment