Top News

बारसोई में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला


बारसोई प्रखंड के चिकनी टोला चौक पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए एसएच-98 को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. शहनवाज ने किया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। साथ ही शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे तथा छात्रों पर लाठीचार्ज की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मो. शौकत, बांसगांव पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष मो. शहादत हुसैन, वार्ड सदस्य मो. महबूब, मंडल अध्यक्ष डॉ. मो. मसनुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर अपनी मांगें दोहराईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post