:
बथनाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
Post a Comment