Top News

किशनगंज में पिपिंग सेरेमनी: 21 एएसआई व दो हवलदार पदोन्नत, प्रभारी एसपी ने लगाया स्टार व फीता



टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में सोमवार को पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी एसपी हरी मोहन शुक्ला ने नव पदोन्नत 21 सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) एवं दो हवलदारों के कंधों पर स्टार और तीन फीता लगाकर उनके नए दायित्वों का औपचारिक शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी एसपी ने सभी पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि समाज और विभाग के प्रति जिम्मेदारियों का विस्तार है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी नव पदोन्नत कर्मी पुलिस मुख्यालय एवं वरीय अधिकारियों के निर्देशों का विधिसम्मत पालन करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखेंगे।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान पीटीसी रंजन कुमार, प्रतिभा कुमारी, देव सूरत कुमार, सनातन जॉन तिडु, रामा कान्त कुमार, बिजेन्द्र कुमार गौतम, जयराम चौहान, अमन कुमार, विनोद कुमार, विनय कुमार, अमृत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामवृक्ष राय, अरविन्द कुमार, त्रिपुरारी शरण, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, शहनवाज आलम, पप्पू कुमार, संजीव कुमार, उत्तम कुमार, नितू कुमारी, सुखलाल तिर्की एवं अनिल कुमार सिंह को स्टार एवं फीता लगाकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post