फलका थाना क्षेत्र के फलका बस्ती वार्ड संख्या-10 में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई। घटना में मोहम्मद कौसर और उनकी पुत्री घायल हो गए। दोनों का इलाज कराया गया। पीड़ित ने फलका थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
आवेदन में मोहम्मद कौसर ने बताया कि उनका पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों के साथ जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह घर से बाहर निकल रहे थे, तब देखा कि उनके आने-जाने के रास्ते को बांस-फूस की टट्टी लगाकर बंद कर दिया गया है। विरोध करने और रास्ता खोलने का प्रयास करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे एवं लोहे की खंती से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और पैर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री भी घायल हो गई।
पीड़ित ने जैदुल, असीर, शाहीन खातून, नासिया और शबनम समेत अन्य लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपित लगातार धमकी भी दे रहे हैं।
इधर, फलका थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment