बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए फलका थाना पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के सेवन के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार लोगों में रमेश कुमार, नितेश कुमार, अनिल मंडल, धीरज कुमार, धीरज ऋषि, सरदी मुनि, लालजीत मांझी और प्रिंस कुमार शामिल हैं। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों तथा फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Post a Comment