बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने सीमांचल के चार जिलों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ पूर्णिया में समीक्षा बैठक की। बैठक पूर्णिया समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित हुई, जिसमें आईजी डॉ. विवेकानंद, एसपी पूर्णिया स्वीटी सहरावत समेत अररिया, किशनगंज व कटिहार के एसपी, डीएसपी, पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक में 200 से अधिक लंबित कांडों वाले थानों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। एडीजी ने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा के दौरान थानों के मालखाना में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। एडीजी ने मालखाना प्रबंधन को दुरुस्त करने तथा जब्त सामग्री के रख-रखाव में सुधार लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, केस अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को जांच प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने की हिदायत दी गई। एडीजी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए एफएसएल जांच में तेजी लाना आवश्यक है।
बैठक के बाद एडीजी पारसनाथ ने बताया कि चारों जिलों के थानों में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई है और जिन थानों में सबसे अधिक मामले लंबित हैं, उनके निष्पादन के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के उपरांत एडीजी ने पुलिस केंद्र पूर्णिया में चल रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भवन का भी निरीक्षण किया। साथ ही पूर्णियां और कटिहार के कुरसेला थाने का भी निरक्षण किया
Post a Comment