Top News

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा दिवस का भव्य आयोजन


भवानीपुर/बमबम यादव
सिटी हलचल पुर्णिया। भवानीपुर स्थित समग्र शिक्षा अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत, भाषण, पेंटिंग, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन में भवानीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलफसा प्रवीन की उपस्थिति रही। उन्होंने कस्तूरबा गांधी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वार्डन उषा कुमारी, सहायक लेखापाल रणबीर कुमार सिंह सहित शिक्षिकाओं और अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post