Top News

लतराहा पंचायत में हाई मास्ट लाइट की मांग तेज

कोठी/बमबम यादव
बी कोठी प्रखंड अंतर्गत लतराहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित बाबा विश्वनाथ थान परिसर में हाई मास्ट लाइट नहीं होने से क्षेत्र में अंधेरा बना रहता है। रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास सड़क होने के कारण आवाजाही बनी रहती है, लेकिन पर्याप्त रोशनी नहीं होने से असुविधा होती है। पूजा-पाठ और अन्य गतिविधियों में भी दिक्कत आती है। ग्रामीणों युवाओं एवं मजदूरों और किसानों ने यहां हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की है।
मामले को लेकर समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि से फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने आश्वासन दिया है कि योजना उपलब्ध होते ही जल्द लाइट लगाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस संबंध में लिखित आवेदन भी देने की बात कही गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post