चौसा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर चौसा में वर्ग 6 से 8 के छात्रों को पाठयपुस्तक और डायरी वितरित किया गया। एचएम लालबिहारी यादव के देखरेख में उपस्थित सभी छात्रों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की गई निःशुल्क नई किताबें दी गई। सत्र के आरंभ में ही बच्चे किताब पाकर काफी खुश नजर आए। पाठयपुस्तक वितरण में शिक्षक कमलेश कुमार, नीतीश भारती, प्रणव कुमार, जफर अहमद आदि ने भी सहयोग दिया। संकुल समन्वयक श्रीधर मंडल ने बताया कि संकुल के सभी सरकारी प्राथमिक/ मध्य विद्यालयों में भी पाठयपुस्तक वितरित किया जा रहा है।
नए शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तक वितरित
Cityhalchal News
0
Post a Comment