Top News

फरार अभियुक्त पर शिकंजा: घर की कुर्की-जप्ती, दबाव में बढ़ी गिरफ्तारी की कोशिशें

कटिहार जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस अब दबाव की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में नगर थाना कांड संख्या 179/26 के मुख्य अभियुक्त लालजी उर्फ लालजीत चौहान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की-जप्ती की गई।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर (थाना रौतारा) निवासी लालजीत चौहान लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया। आदेश के पालन में रौतारा थाना पुलिस ने अभियुक्त के घर पहुंचकर विधिवत कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया पूरी की।
इस कार्रवाई को पुलिस की रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य फरार अभियुक्त पर दबाव बनाकर उसे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करना है। कुर्की के दौरान पुलिस ने घर में मौजूद सामान का आकलन कर उसे जब्त किया।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे, जिससे क्षेत्र में हलचल बनी रही। हालांकि पुलिस की सतर्क मौजूदगी के कारण पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

थाना प्रभारी लालासर बिंद ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post