Top News

शराबबंदी पर सख्ती: पलटनिया, तीन नशेड़ी गिरफ्तार।

जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में रौतारा थाना पुलिस ने पलटनिया चौक पर कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान तीनों व्यक्तियों को नशे की हालत में पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू उरांव, टुपौल मंडल और रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। सभी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी लाल सार बिंद ने बताया कि तीनों के खिलाफ रौतारा थाना कांड संख्या 83/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर स्पष्ट संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post