कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के स्थानीय विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमीरपुर में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षिका मीरा कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभा का संचालन वरिष्ठ शिक्षक तौहीद आलम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णुदेव रविदास, शिक्षक राजीव कुमार रंजन, प्रवीण कुमार, के एम रंजना, शिक्षा सेवक मोहम्मद असफाक आलम, पुर्व सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी रीना, प्रधान शिक्षिका रूबी रानी , वही गणमान्य व्यक्तियों में शिक्षक सुमन कुमार, पप्पू कुमार सिंह, अजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार, के आर पी अनुप कुमार, ललन कुमार, प्रभात झा , धीरेन्द्र सिंह, चंदन सिंह सहित
शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षक व गणमान्य लोगों ने बारी बारी से फुलों का माला पहनाकर व अंग वस्त्र से सुशोभित कर मीरा कुमारी का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णुदेव रविदास ने शिक्षिका के लंबे सेवा काल की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षिका ने न केवल बच्चों को शिक्षा दी, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी प्रदान किए।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय गुरु के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। कई छात्र-छात्राएं भावुक होकर अपने अनुभव साझा करते नजर आए। इस दौरान वातावरण भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें इस दौरान नम हो गईं।
अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षिका मीरा कुमारी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां बिताए गए पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया और नम आंखों से उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई।
Post a Comment