Top News

ससुराल बना साजिश का अड्डा! युवक को बुलाकर किडनैप, 7 लाख की डिमांड—पुलिस ने किया सकुशल बरामद।

रौतारा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल पक्ष पर ही युवक के अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगा है। पत्नी को लाने के बहाने बुलाए गए युवक को अगवा कर उसके बदले 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के रामघाट बेलौरी निवासी मो० अजमल (25) को 7 अप्रैल की दोपहर ससुराल से फोन कर हरिशपुर बुलाया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाए लोगों ने उसे बंधक बना लिया। कुछ ही देर बाद परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें 7 लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

मोबाइल बंद हो जाने और कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए रौतारा थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले में ससुराल पक्ष के ही कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हरिशपुर में छापेमारी की और युवक को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी लालसार बिंद ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रिश्तों की आड़ में कब तक अपराध पनपते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post