Top News

भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल

कुरसेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लालमुनी धर्म कांटा के समीप स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग कटिहार से झारखंड की ओर जा रहे थे, तभी डूमर की ओर जा रहे ट्रक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक डॉ. उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में मोसली मुरमुर (30 वर्ष), तराई मुरमुर (60 वर्ष), खुशबू टुडू (21 वर्ष), राजौत टुनटुर (60 वर्ष), हनुजी मरांडी (36 वर्ष), विनोद मरांडी (23 वर्ष), चार्ल्स हासदा (27 वर्ष) सहित अन्य शामिल हैं, जो मनिहारी एवं प्राणपुर क्षेत्र के निवासी हैं। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी कटिहार जिले के प्राणपुर से झारखंड मैं एक समारोह में जा रहे थे।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post