Top News

कुरसेला में छात्र लापता मामले पर बवाल: स्कूल घेराव, प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप, घंटों तक हंगामा।।

कुरसेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बल्थी महेशपुर में सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र सागर कुमार पिता कौशल यादव  के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने विद्यालय गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट बंद कर दिया और प्रधानाध्यापिका के खिलाफ भी आक्रोश देखा गया।

वहीं करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण विद्यालय का संचालन पूरी तरह ठप हो गया और पढ़ाई करने पहुंचे छात्र-छात्राओं को लौटना पड़ा।वहीं शिक्षक व शिक्षका स्कूल के आस पास बैठे रहे। मिली जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे सातवीं कक्षा में सागर कुमार और करण कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें करण कुमार घायल हो गया। इसके बाद दोनों छात्रों को स्कूल कार्यालय लाया गया, जहां से एक शिक्षक घायल छात्र को इलाज के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र ले गए।बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सागर कुमार घर भेजा गया ओर कहा गया कि परिजन बुला कर लाओ तभी  कुछ ही देर बाद अचानक लापता हो गया। वहीं  परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो कुरसेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी ।दो दिन बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और प्रधानाध्यापिका से जवाब-तलब करने लगे। ग्रामीणों ने लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

स्कूल में अनुशासन के नाम पर मारपीट का आरोप:-

ग्रामीणों और छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ सख्ती की जाती है। आरोप है कि छात्रों को लाठी और स्टील के पाइप से पीटा जाता है तथा कक्षा में प्रताड़ित किया जाता है।कुछ छात्रों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका पढ़ाई के दौरान छात्रों को नाम से नहीं बल्कि उनके पिता के नाम से बुलाती हैं और मारपीट करती हैं।

पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच:-
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर भी विद्यालय पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।करीब एक घंटे तक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इस दौरान कार्यालय से लोहे का पाइप और डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस ने फुटेज और संबंधित सामग्री को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।थानाध्यक्ष ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और छात्र की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाध्यापिका को हटाने की तैयारी, शिक्षा पधाधिकारी ने प्रभार मुक्त करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी भेजा :-
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रधानाध्यापिका को प्रभार से मुक्त करने के लिए जिला पदाधिकारी को भेजा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post