पूर्णिया जिले के गुलाबबाग टीओपी (सदर थाना) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अवैध देशी पिस्तौल, एक खोखा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लक्ष्मण कुमार (21 वर्ष), पिता महेंद्र मंडल, आशिष कुमार (22 वर्ष), पिता अरुण साह एवं आदित्य राज (21 वर्ष), पिता मंटू चौधरी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसतौल वार्ड संख्या-11 के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पूर्णिया में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना से पहुंचे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
Post a Comment